भारत सिंह चौहान
कोटा/विगत माह मोड़क गांव के विद्यालय मैदान में लावारिस अवस्था में लगभग 21वर्षीय मानसिक विमंदित युवती इधर उधर भटकते रहने की सूचना अपना घर आश्रम को मिलने पर सेस्क्यू टीम द्वारा उसे कोटा लाया गया ।यह युवती अपना नाम साबिरा बता रही थी लेकिन अन्य जानकारी नहीं दे पा रही थी ।
निरंतर काउंक्लिंग के बाद उत्तर प्रदेश के गौंडा जिला के रुद्रगढ़ के विषय में जानकारी मिलने पर वहाँ के ग्राम प्रधान से बात हुई तो मालूम हुआ कि वह रुद्रगढ़ नौसी की रहने वाली है ।प्रधान के माध्यम से उसकी पति को जैसे ही सूचना मिली तो वह तुरंत कोटा के लिए रवाना हो गया ।कोटा पहुंचने पर उसके पति रईस में बताया कि लगभग दो माह पूर्व उसकी पत्नी बिना बताए घर से निकल गई थी ।वह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है । परिवार ने उसे बहुत ढूँढने का प्रयास भी किया था लेकिन अपना घर आश्रम कोटा में होने की सूचना पर परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ गई ।पति रईस में अपना घर आश्रम का आभार व्यक्त किया ।






