दिल्ली/ वांछित फाउंडेशन दिल्ली टीम द्वारा मातृ दिवस कार्यक्रम नॉलेज किंग्डम अकेडमी में मनाया गया। इस अवसर पर, बच्चों ने अपनी मां के लिए कार्ड बनाएं, उनके लिए कविता बोली और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान और प्यार व्यक्त करना था, और बच्चों को उनकी मां के महत्व के बारे में जागरूक करना था।
वांछित फाउंडेशन दिल्ली टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नॉलेज किंग्डम अकेडमी के साथ मिलकर काम किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी अपना पूरा सहयोग किया। कार्यक्रम के पश्चात बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।





