-अशफाक अंसारी
कोटा/ मंगलवार को एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल ए एम पी झालावाड़-झालरापाटन चैप्टर द्वारा निजी स्कूल के कैम्पस में छात्र व छात्राओं के लिए एक दिवसीय कैरियर गाइडेन्स व काउंसलिंग सेमिनार का प्रोग्राम आयोजित किया। चैप्टर के सेकेट्री मोहम्मद सुहैल क़ुरैशी ने बताया, प्रोग्राम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से की गई , प्रोग्राम की सदरात क़ाज़ी ए शहर झालरापाटन जनाब अली अज़गर साहब ने की , मेहमान ए ख़सुसी, कोटा सम्भाग के क्लस्टर हेड जनाब इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी सहाब रहे।
चैप्टर के सेकट्री मोहम्मद सुहैल क़ुरैशी ने छात्र-छात्राओं को चार्ट द्वारा कैरियर गाइडेन्स की विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न प्रकार के तकनीकी कोर्सेज़ के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, उन्होंने बच्चों को पढ़ने के गुर भी बताये। कोटा सम्भाग के ए एम पी क्लस्टर हैड इंजीनियर सिराज अन्सारी साहब ने ए एम पी की कार्य गतिविधियों व योजनाओं की जानकारी दी। सेमिनार में सेंट टेरेसा स्कूल झालरापाटन, आदर्श विद्या मन्दिर, मदरसा मस्जिद क़ाग़ज़ियान, अंजुमन इस्लामिया स्कूल, सरफेस कैरियर इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मास्टर ख्वाजमोहम्मद, मास्टर हाजी सलीम शेख़, सेंट टेरेसा स्कूल झालावाड़ के संचालक ज़ाकिर खान ज़ाकिर, प्रोग्राम के सदर क़ाज़ी ए शहर जनाब अली अज़गर साहब ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिये शिक्षा बहुत ज़रूरी है।
इस कार्यक्रम के मेहमाने ख़ास सय्यदउल्ला खान, ख्वाजमोहम्मद कुरैशी, अब्दुल वहीद क़ुरैशी, आरिफ हुसैन गौरी, आलिम मोहम्मद फ़ारुख, रिटायर्ड तहसीलदार हाजी सईद अहमद, जब्बार मिर्ज़ा, ईमरान अली, शाहरूख अली, अमन अली, सरताज क़ुरैशी, आरिफ़ हुसैन, फ़िरोज़ क़ुरैशी, सेंट टरेसा स्कूल के संचालक इक़बाल वहीद मंसूरी, मुस्लिम ब्रदर हेल्पिंग हेंड फाउंडेशन के सदर अब्दुल वहीद मंसूरी, फय्याज़ अली नागौरी, हैदर अली नागौरी, मोहम्मद हनीफ़, हाजी ग़ुलाम हुसैन ग़ोरी, इसके अलावा कुछ मोअज़्ज़िज़ लोगों ने प्रोग्राम में शिरकत की। प्रोग्राम के अंत मे ए एम पी चेप्टर हैड झालावाड़-झालरापाटन हाजी मुमताज़ अली ने प्रोग्राम में आये सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं का धन्यवाद दिया, और बच्चों को लगन व मेहनत से पढ़ने की हिदायत भी की। क़ाज़ी ए शहर अली अज़गर ने संस्था की तरक़्क़ी के लिये दुआ की। कार्यक्रम का संचालन चेप्टर के सेकेट्री सुहैल क़ुरैशी ने किया।






