Tuesday, May 5, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सुनील साहू को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान, मां बनी ‘Inspiring Woman of the Year और हरिओम को ‘Special Guest Award se सम्मानित  

-रामावतार राठौर

दिल्ली। ज्योत्स्ना नारी शक्ति क्लब द्वारा आयोजित “मोमेंटम अवॉर्ड्स 2026” का भव्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सम्मान और प्रेरणा का एक सशक्त मंच बनकर सामने आया, जिसमें देशभर से आई महिलाओं और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विधायक अशोक गोयल और मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय सिल्वर मेडलिस्ट एवं इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड विजेता सुनील कुमार साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुनील कुमार साहू ने राष्ट्रीय खेलों में लगातार 6 मेडल और पिछले तीन वर्षों में 20 मेडल (जिनमें 12 स्वर्ण पदक शामिल हैं) जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मंच पर उन्हें मेडल पहनाकर, सर्टिफिकेट और अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुनील कुमार साहू की माताजी को “Inspiring Woman of the Year Award” से सम्मानित किया गया। उन्हें भी मेडल पहनाकर और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पल पूरे कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण बन गया।

इसी क्रम में उनके करीबी साथी हरिओम साहू को “Special Guest Award” से सम्मानित किया गया। उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर मेडल, सर्टिफिकेट और अवॉर्ड प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनकी माँ का त्याग, मेहनत और अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा, “आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसका असली हकदार मेरी माँ हैं।”

अपने भाषण में उन्होंने महिलाओं की भूमिका को विस्तार से बताते हुए कहा कि महिलाएँ सिर्फ घर नहीं संभालतीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की असली ताकत होती हैं। एक माँ बच्चों को जन्म देने के साथ-साथ उन्हें संस्कार देती है, बहन हर परिस्थिति में साथ निभाती है, पत्नी परिवार की जिम्मेदारियाँ संभालती है और बेटी घर में खुशियाँ और नई उम्मीद लेकर आती है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मंच महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हैं, जहाँ शिक्षा, खेल, समाज सेवा या किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है, जिससे वे भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होती हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

ज्योति शर्मा को “Special Guest” के रूप में से सम्मानित तमन्ना शर्मा को “Guest of Honour” के रूप इंद्रजीत कंवर को “Inspiring Award”

इसके अलावा वीनू राजपूत, नीतू महावीर बसवाल, सुनीता स्वामी, अनन्या, खनक राठौर सहित अन्य प्रतिभागियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन रीना सेन के नेतृत्व में किया गया, जो “ज्योत्स्ना नारी शक्ति क्लब” की संस्थापक हैं और अपने पॉडकास्ट “Batein Teri Meri with Reena” के माध्यम से प्रेरणादायक कहानियों को समाज तक पहुँचाने का कार्य कर रही हैं। उनके साथ को-पार्टनर अज़ीम अंसारी ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और लद्दाख सहित देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर इसे राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles