Tuesday, August 11, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर काव्य गोष्ठी संपन्न 

कोटा/राष्ट्रीय कवि संगम , कोटा इकाई के द्वारा आज मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सड़क से शुरू कविता के अंतर्गत मजदूरों के त्याग और समर्पित i भाव को लेकर कोटा के साहित्यकारों ने मजदूरों के बीच में जाकर काव्य गोष्ठी की, राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार शर्मा शिव’लहरी’ ने अपनी काव्य रचना का पाठ करते हुए मानव सभ्यता में मजदूरों की अहम भूमिका को स्पष्ट किया।

राष्ट्रीय कवि संगम की उपाध्यक्ष  इंदु गौतम ने मजदूरों के जीवन स्तर पर पीड़ा व्यक्त करते हुए अपनी मार्मिक अभिव्यक्ति प्रदान की।

महासचिव राम शर्मा ‘कापरेन’ ने अपनी कविता के माध्यम से यह संदेश दिया कि मानव सभ्यता पर आई महामारियों के दौर में भी मजदूर अपनी आत्म शक्ति को कमजोर नहीं होने देता।

संस्था की कोषाध्यक्ष रूप नारायण शर्मा ‘संजय’ ने मजदूर वर्ग की शोषण स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि मजदूर अपने जीवन को सम्मानजनक तरीके से नहीं जिएगा तो मानवता पर कलंक है।

संयुक्त सचिव और काव्य गोष्ठी के संचालक नहुष व्यास ने अपनी कविताओं में मजदूरों को जीवन की मुख्य धारा में शामिल करने का आह्वान किया ।

कवयित्री अनीता शर्मा ने अपने काव्य रचना संसार में से मजदूरों को भाव प्रसून समर्पित किए साथ ही आभार व्यक्त किया। सन्नी जैन ने काव्य गोष्ठी को संयोजित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles