Tuesday, August 11, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हितेश्वर महादेव मंदिर पार्क सहित कई जगहों से अतिक्रमण हटाया, अवैध बाउंड्री व सरस बूथ हटाए

भारत सिंह चौहान

कोटा। आयुक्त कोटा विकास प्राधिकरण बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाया।

कार्रवाई के तहत बसंत विहार स्पेशल स्थित हितेश्वर महादेव मंदिर पार्क के चारों ओर किए गए अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण, तारफेंसिंग, बाउंड्रीवाल और जालियों को ध्वस्त किया गया।

इसी क्रम में अग्निशमन केंद्र के सामने अस्थायी रूप से जमा रेत-बजरी के स्टॉक को डम्पर में भरवाकर हटाया गया। वहीं ग्राम आनंदपुरा उर्फ फुटातालाब में स्कोन मंदिर के पास स्थित अनाधिकृत सरस बूथ पार्लर को भी मौके से हटाया गया।

इसके अलावा कुन्हाड़ी के रिद्धि-सिद्धि नगर क्षेत्र में ओसीएफ भूखंड पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।

इस दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार शर्मा, ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चंद्र प्रजापति, भवानीशंकर कारपेंटर, मुरलीधर पारेता, हरीश कुमार गुप्ता, पटवारी संदीप गोचर, हितेश माहेश्वरी, तकनीकी शाखा के कनिष्ठ अभियंता सहित प्राधिकरण के थानाधिकारी सत्यनारायण मीणा मय जाप्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles