बूंदी /महावीर सेन जय स्थल बूंदी ने बताया कि आज ग्राम पंचायत भवन गेंडोली खुर्द में मनरेगा के मेटो का प्रशिक्षण व वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
प्रशिक्षण में मनरेगा व विकसित भारत जी राम जी से संबंधित जानकारी दी गई जिसमें जय स्थल, हिगोनिया, जाली जी का बराना,फोलाई, करवाला की झोपड़ियां, से आए मेटो ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया
वित्तीय परामर्शदाता विकास पांचाल ने सभी मेटो को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना और साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी
जिला परिषद बूंदी से जिला समन्वयक ,आई ई सी कोऑर्डिनेटर त्रिलोकचंद शर्मा, वित्तीय साक्षरता केंद्र तालेड़ा से वित्तीय परामर्शदाता विकास पंचाल, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी से राजेंद्र कुमार सेन,महावीर प्रसाद मेघवाल, मनोज कुमार मीणा, एमॴएस मैनेजर विकल्प शर्मा ने मेटो को प्रशिक्षण दिया
















