Thursday, April 30, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सचिन पायलट पर टिप्पणी भाजपा की बौखलाहट और ओछी मानसिकता का प्रमाण : शालिनी गौतम

कोटा/राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में बुधवार को महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में केशवपुरा चौराहे पर भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुतले की लंबी जुबान को काले रंग से पोतते हुए भाजपा की अमर्यादित, अभद्र और स्तरहीन बयानबाजी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया । तीखी नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि इस तरह की ओछी और अपमानजनक राजनीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा का इतिहास महिलाओं के प्रति विरोध और अपमानजनक व्यवहार से भरा रहा है। महिलाओं को सशक्त करने के बजाय उन्हें पीछे धकेलना, महिला नेताओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना और महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को टालना भाजपा की कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। जब भाजपा के पास जनहित के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचता, तब भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल जैसे नेता कांग्रेस नेताओं पर व्यक्तिगत और निम्नस्तरीय टिप्पणियां कर रहे हैं। एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ और जनप्रिय नेता पर की गई टिप्पणी भाजपा की हताशा और मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है।

शालिनी गौतम ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर गिरकर अपमान करना भाजपा की नकारात्मक राजनीति को उजागर करता है। सचिन पायलट ने सदैव युवाओं, किसानों और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाया है। उन पर की गई ओछी टिप्पणी भाजपा की बौखलाहट का प्रमाण है।

यह केवल सचिन पायलट जी का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। भाजपा के नेता लगातार विपक्ष के नेताओं पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं, जो उनकी असहिष्णु मानसिकता को उजागर करता है।

महिला कांग्रेस ने मांग की कि राधा मोहन दास अग्रवाल सार्वजनिक रूप से सचिन पायलट जी से माफी मांगें। यदि वे माफी नहीं मांगते है, तो महिला कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles