Sunday, August 9, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आलनिया में 185 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया, 30 करोड़ की भूमि मुक्त

भारत सिंह चौहान

कोटा। आयुक्त कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) श्री बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने ग्राम आलनिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान खसरा संख्या 278 एवं 281 की लगभग 185 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 30 करोड़ रुपए आंकी गई है। टीम ने मौके पर अवैध रूप से बनाई गई पत्थर की कोट-बाउंड्रियों को ध्वस्त किया तथा जमीन पर प्राधिकरण स्वामित्व के बोर्ड भी लगाए।

इस अभियान में केडीए के तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार शर्मा, ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरीश कुमार गुप्ता, भवानीशंकर कारपेन्टर, हरिश्चंद्र प्रजापति, पटवारी रोहिणी महावर सहित प्राधिकरण का जाप्ता मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles