रामावतार राठौर
कोटा। छावनी स्थित बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र में विद्या भारती द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शहर कोटा के जिला प्रवक्ता श्री जगदीश सिंह मोहिल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आचार्य लक्ष्मी खेर, संस्कार संचालक कविता जी तथा स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन से आचार्यगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भजन, राजस्थानी लोकगीत एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर दर्शकों का मन मोह लिया।
उत्सव के दौरान बालक-बालिकाओं की प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।






