Saturday, May 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सचिन पायलट पर टिप्पणी के विरोध में कोटा में अनोखा प्रदर्शन, नाले में लगाई राधा मोहन दास अग्रवाल की फोटो

कोटा/शहर में राजनीतिक विरोध का एक अनोखा तरीका देखने को मिला, जब राधा मोहन दास अग्रवाल के खिलाफ नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।

नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हाड़ौती के वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान और कोटा जिला अध्यक्ष नितिन गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के साजी देवड़ा स्थित सबसे बड़े नाले में राधा मोहन दास अग्रवाल की फोटो लगाकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ नेता के खिलाफ की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि इससे राजनीतिक मर्यादाओं का भी उल्लंघन हुआ है। उन्होंने मांग की कि इस प्रकार की बयानबाजी पर तुरंत रोक लगाई जाए और संबंधित नेता माफी मांगें।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की टिप्पणियां दोहराई गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन ने शहर में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है और इसको लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles