कोटा के विनोबाभावे नगर, गणेश नगर व अजय आहूजा नगर में इन दिनों पानी बहुत किल्लत रहती है।
यहां वर्ष भर नलो में पानी सुबह 50-55 मिनट और शाम को 25-30 मिनट ही आता है, जिससे सर्दी व बरसात में तो कमोबेश काम चल जाता है परन्तु गर्मी में कूलर चलने से पानी की मांग बढ़ जाती और निगम द्वारा पानी की मात्रा नही बढ़ाने से क्षेत्रवासी काफी परेशान रहते है।
हाडौती सम्भाग कोचिंग समिति के पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धिप्रकाश शर्मा ने बताया की वर्तमान में कोटा का तापमान 45° से अधिक है और कूलर चलाना आमजन की मजबूरी है अन्यथा तापघात से लोगो का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, अतः निगम प्रशासन द्वारा पानी की मात्रा बढ़ानी चाहिये।
इस हेतु श्री बुद्धिप्रकाश शर्मा ने निगम प्रशासन से पानी की मात्रा बढ़ाने की अपील की है, उन्होंने सुझाव दिया है कि यदि नलो में यदि सुबह 1:30 घण्टे और शाम को 45 मिनट से एक घण्टे पानी की सप्लाई कर दी जाए तो समस्या का कुछ हद तक समाधान हो सकता है।
हालांकि इतने समय पर भी पानी की उपलब्धता मोटर चलाने से ही सम्भव है।





