Thursday, April 30, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लाडपुरा तहसील परिसर में दो पक्षों में भिड़ंत, प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह

कोटा। शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित लाडपुरा तहसील परिसर में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने आए दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष आमने-सामने भिड़ गए। इस दौरान पत्थरबाजी के साथ खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जबकि एक पक्ष के कुछ लोग जान बचाकर मौके से भागते नजर आए।

घटना के चलते तहसील परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोग तथा राहगीर सहम गए।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। करीब 4 से 5 महीने पहले अनंतपुरा क्षेत्र का एक युवक और नयापुरा थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा इलाके की युवती घर छोड़कर साथ रहने लगे थे। परिजनों ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

बुधवार को युवक-युवती को पहले एसपी ऑफिस लाया गया, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस उन्हें लाडपुरा तहसील में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने लाई, जहां मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles