Tuesday, April 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सुभाष नगर विश्वकर्मा सर्किल पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, रेत-गिट्टी के ढेर व ठेले हटाए

भारत सिंह चौहान

कोटा। आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सुभाष नगर स्थित विश्वकर्मा सर्किल के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से डाले गए रेत व गिट्टी के ढेर हटाए गए। साथ ही अवैध रूप से लगाए गए बोरिया, ठेले-थड़िया आदि को भी हटाया गया।

यह अभियान सुबह 11:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक चला। तहसीलदार ललित किशोर नागर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कानूनगो हरिश्चंद्र प्रजापति, भवानीशंकर कारपेंटर, पटवारी हितेश माहेश्वरी, तकनीकी शाखा से कनिष्ठ अभियंता अनुराग शर्मा तथा केडीए थानाधिकारी सत्यनारायण मीणा सहित प्राधिकरण का जाब्ता मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles