Sunday, August 9, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वर्ण रजत मार्केट के मुख्य गेट से डुप्लीकेट चाबी बनाकर बाइक चोरी 

कोटा। शहर के व्यस्त स्वर्ण-रजत मार्केट में सोमवार को एक हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई, जिसने व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सराफा दुकान पर कार्यरत मुनीम सुरेंद्र मीणा की बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र मीणा ने अपनी बाइक मार्केट के मुख्य गेट पर खड़ी की थी और कुछ समय के लिए दुकान के काम से चले गए। जब वे वापस लौटे तो बाइक मौके पर नहीं मिली। काफी देर तक आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मार्केट के चौकीदार ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति  डुप्लीकेट चाबी बना कर बाइक चुरा ले गया। मुख्य गेट पर ही बाइक की डुप्लीकेट चाबी तैयार की गई और आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। इस पूरी वारदात ने मार्केट में मौजूद सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी।

जैसे ही घटना की जानकारी अन्य व्यापारियों को मिली, वे आक्रोशित होकर मुख्य गेट पर एकत्र हो गए और विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि मार्केट के मुख्य प्रवेश द्वार पर लंबे समय से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं आसानी से अंजाम दी जा रही हैं।

व्यापारियों ने  मांग की है कि जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे चालू कराए जाएं और मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। वहीं पीड़ित मुनीम द्वारा संबंधित थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles