– रामावतार राठौर
डीग जिले के मेलों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध कस्बा जुरहरा में भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी की जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन तेली पिछड़ा वैश्य महासभा राजस्थान के तत्वावधान में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का पंचोली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय सिल्वर मेडलिस्ट पैरा एथलीट एवं इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवॉर्डी सुनील कुमार साहू को आमंत्रित किया गया। खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों को देखते हुए आयोजकों द्वारा दुपट्टा पहनाकर एवं माँ कर्मा देवी जी की पावन तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। सुनील ने इंटरनेशनल गेम में सिल्वर मेडल गत 3 वर्ष में 20 मेडल इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
झुरहरा साहू समाज अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही लक्ष्मण साहू सरपंच एवं समाजसेवी विद्यासागर साहू लव साहू मोहित साहू सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मदन साहू उझीना, रुद्र प्रताप साहू मालाखेड़ा, अशोक साहू मालाखेड़ा सहित समाज के वरिष्ठजन एवं समाजसेवी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बे में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति भाव के साथ माँ कर्मा देवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा नए रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर जाटव बस्ती, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, बबेल मोहल्ला और सैनी मोहल्ला होते हुए पुनः नए रामली





