Saturday, August 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ब्राह्मण समाज के जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में, दो दिवसीय होगा आयोजन 

सनाढ्य आदिगौड़ निःशुल्क कन्या विवाह महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में

-भारत सिंह चौहान

कोटा। आध्या सेवार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रथम सनाढ्य आदिगौड़ सामूहिक निःशुल्क कन्या विवाह महोत्सव की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है इसमें ब्राह्मण समाज के जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगे।

महोत्सव के मुख्य संयोजक समाजसेवी लोकेश शर्मा ने बताया कि सनाढ्य आदिगौड़ सामूहिक निःशुल्क कन्या विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन 30 अप्रैल  (गुरुवार) एवं 1 मई  (शुक्रवार) को विक्रम संवत 2083, वैशाख शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल सनाढ्य भवन, महावीर नगर प्रथम, जैन मंदिर के पास, कोटा निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह विवाह समारोह दो दिवसीय रहेगा, जिसमें सभी व्यवस्थाएँ निःशुल्क रहेंगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समस्त वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 30 अप्रैल को प्रातः 8 बजे गणेश पूजन, 11 बजे हल्दी-मेहंदी तथा सायं 5 बजे संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 1 मई को प्रातः 8 बजे निकासी, 10 बजे तोरण, 11 बजे आशीर्वाद समारोह, दोपहर 1 बजे पाणिग्रहण संस्कार तथा दोपहर 3 बजे विदाई समारोह संपन्न होगा।

लोकेश शर्मा ने बताया कि समाज के परिवारों को सहयोग प्रदान करने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। फाउंडेशन के तत्वावधान में निशुल्क विवाह महोत्सव से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएंगी, जबकि वर पक्ष को सेहरा की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

मीडिया संयोजक के के शर्मा कमल ने बताया कि निशुल्क विवाह महोत्सव की तैयारी को अतिम रूप दे दिया है सभी व्यवस्थाएं एवं विभिन्न समितियां का गठन कर जिम्मेदारीया सौंप दी गई है। समितियां अपने स्तर से आगंतुक अतिथियों एवं वर तथा वधू के परिवार जनों से संबंधित समस्त सामग्री की खरीदी एवं स्वागत की व्यवस्थाओं में जुट गई है ।

सनाढय ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश टंकारिया ने बताया कि समिति के सनाढ्य भवन में आयोजित कार्यक्रम के लिए अपार उत्साह है इसके लिए विभिन्न अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है जिनका स्वागत एवं अभिनंदन भी किया जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles