Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में KDA की बड़ी कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, पशु बाड़ा भी हटाया

-भारत सिंह चौहान

कोटा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने सख्त कदम उठाए।

आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में ग्राम बालाकुण्ड स्थित जवाहर नगर योजना क्षेत्र में कचौरी की थड़ी, साइकिल पंचर की दुकान सहित अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

इसी क्रम में प्रस्तावित विकास पथ पर टी.वी.एस. सर्किल के पास अवैध रूप से संचालित पशु बाड़े के अतिक्रमण को भी हटाया गया।

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चंद्र प्रजापति, पटवारी संदीप गोचर तथा तकनीकी शाखा के कनिष्ठ अभियंता अनुराग शर्मा सहित KDA का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

KDA द्वारा की गई इस कार्रवाई को शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles