कोटा। वरिष्ठजन कल्याण समिति, कोटा द्वारा समाजहित सरोकारों की कड़ी में डॉ. विश्वास शर्मा (MBBS, M.S. ऑर्थो) जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ को कोटा रुट्स व्हाइट होटल सरोवर रोड रामपुरा पर आमंत्रित किया जा रहा है। शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम में सायं 4 से 6 तक लोगों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. शर्मा नि:शुल्क परामर्श उपलब्ध कराएँगे।
कार्यक्रम में जानकारी आमजन विशेषकर वरिष्ठजन की दी जाएगी। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौड़ ने उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी महासचिव यज्ञदत्त हाडा एवं प्रचार प्रसार सचिव एस के अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। आमजन से लाभ लेने की अपील समिति परिवार ने की है।





