Thursday, August 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अपना घर आश्रम ने तीन साल से बिछड़े भाई को मिलाया 

भारत सिंह चौहान

कोटा/कोटा के संजय गांधी नगर से दो वर्ष पूर्व सूचना मिली कि एक लावारिस मानसिक विमंदित व्यक्ति कई दोनों से मोहल्ले में इधर उधर भटकता रहता है ।सूचना मिलने पर अपना घर आश्रम की रेस्क्यू टीम द्वारा उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम कंवर लाल बताया ।अपने परिवार और निवास स्थान के विषय में वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ था ।

कंवर लाल की प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच के बाद नियमित चिकित्सा प्रारंभ की गई ।जिससे उसकी मानसिक स्थिति में सुधार को देखते हुए नियमित कॉन्सलिंग करने पर जानकारी मिली कि वह झालावाड़ के बकानी तहसील का रहने वाला है ।परिवार से संपर्क करने पर उसका भाई रामचन्द्र और दामाद शोभाराम कोटा आए तो उन्होंने बताया कि उसका नाम लक्ष्मीनारायण है और मानसिक विमंदित है ।तीन वर्ष पूर्व वह बकानी से बिना बताए ही घर से निकल गया था ।अपना घर आश्रम से फ़ोन पर भाई की फोटो देखते ही उन्होंने उसे पहचान लिए और कोटा के लिए रवाना हो गए ।कंवर लाल उर्फ लक्ष्मीनारायण अपने छोटे भाई रामचन्द्र से मिलते ही खुशी से भाई को गले लगा लिया । परिजनों में अपना घर आश्रम के सेवासाथियों की प्रसंशा करते हुए कहा कि इनकी सेवा का ही परिणाम है जिससे आज उनका भाई बहुत स्वस्थ लग रहा है ।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles