Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भगवान श्री पिप्पलेश्वर महादेव मन्दिर पर अष्टम प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव, पाटोत्सव 20 अप्रेल से

-कीर्ति माथुर

कोटा/भगवान श्री पिप्पलेश्वर महादेव मन्दिर, श्री पिप्पलेश्वर वाटिका कम्पीटीशन कॉलोनी, रंगबाड़ी रोड़, महावीर नगर तृतीय, कोटा का

अष्टम प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव, पाटोत्सव-2026 का आयोजन 20 अप्रैल से 22 अप्रैल  तक त्रिदिवसीय वार्षिक महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्री पिप्पलेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष भारत भूषण अरोडा ने बताया कि 20 अप्रैल  वैशाख शुक्ल तृतीया को सुबह 9 बजे से पिप्पलेश्वर वाटिका स्थित मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। महामंत्री जागेश्वर पाल गौड़ ने बताया कि 21 अप्रैल (वैशाख शुक्ल चतुर्थी) सहस्रघट महाभिषेक प्रात: 8 बजे से भगवान भूतनाथ की विशेष कृपा से प्रतिवर्ष मात्र एक बार आयोजित अतिदुर्लभ, सुन्दर, विशेष फलदायक, दर्शनीय 1008 जलधाराओं से सम्पन्न होने वाले महाभिषेक के दिव्य दर्शन प्राप्त होंगे। 21 अप्रैल को रात्रि 8 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री आरुषी गम्भीर नई दिल्ली द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 22 अप्रैल 2026 (वैशाख शुक्ल पंचमी) को सायं 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles