Friday, August 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के कपड़ा व्यापारी को सात फेरों से पहले सात लाख का ‘फटका’: शॉपिंग कराना पड़ा भारी, कपड़े, गहने-कैश लेकर दुल्हन फरार”

कोटा।सात फेरों से पहले सात लाख का फटका,शॉपिंग कराना पड़ा भारी, कपड़े, गहने-कैश लेकर दुल्हन फरार पीड़ित कपड़ा व्यापारी ने बताया कि होने वाली दुल्हन को बाजार में खरीददारी के लिए लेकर गए थे। इस दौरान होने वाली दुल्हन डेढ़ लाख रुपए लेकर भाग गई। बाद में पता चला कि होने वाली दुल्हन पहले से शादीशुदा है। मामला भीमगंज मंडी थाने में दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है मामले की जांच की जा रही है।

सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने थाने में शिकायत दी है। लड़का पक्ष ने शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाया हैं।

वहीं लड़की ने दूल्हा पक्ष पर इच्छा के विरुद्ध शादी और जबरदस्ती बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाए है। मामले की जांच की जा रही है। कपड़ा व्यापारी ने बताया कि दोस्त की पत्नी ने इस लडकी से मुलाकात कराई थी। कपड़ा व्यापारी कोटा शहर भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र का निवासी है और उसकी बजाज खाना में कपडे की बड़ी दुकान है। उसका दोस्त उसकी पत्नी के साथ खरीददारी के लिए आया दुकान पर आया था तब उसकी पत्नी ने जयपुर निवासी एक लड़की के लिय शादी के रिश्ते के बारे में बताया था। कपड़ा व्यापारी बातचीत के बाद जयपुर जाकर लड़की से मिला था। उसके बाद लड़की के दो कथित भाई अतुल और विराट कोटा रिश्ते की बात

करने आए थे, जिसके बाद रिश्ता पक्का हुआ था। इसी साल 11 फरवरी 2026 को कोटा में हमारी सगाई हुई थी। 22 अप्रैल को शादी होनी थी। कार्ड भी छप गए थे और रिश्तेदारों को निमंत्रण भी चला गया। इसके बाद जब भी मैं जयपुर दुकान का सामान खरीदने जाता, लड़की से मिलकर आता

था। खरीददारी के लिए लड़की जयपुर से कोटा आई थी। शादी की खरीददारी के लिए 13 अप्रैल को लड़की को जयपुर से कोटा बुलाया था। दो दिन तक बाजार में खरीददारी करवाई। 15 अप्रैल को इंद्रा मार्केट में खरीददारी के दौरान सहेली से मिलने की कहकर लड़की वहां से निकल गईं। अपने साथ एक पर्स भी ले गईं, जिसमें मेरी बहन ने डेढ़ लाख रुपए रखे हुए थे।

काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी और मोबाइल भी स्विच ऑफ आया। लड़की के बारे में पता किया तो सामने आया कि अतुल नाम का युवक, जो उसका भाई बनकर रिश्ते की बात कर रहा था। असल वह उसका पति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles