Thursday, June 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लेडीज यूनिटी एवम महासिमिति के पदाधिकारियों ने संसद भवन एवं राष्ट्रीय स्मारकों की यात्रा की

कोटा। लेडीज यूनिटी एवं दिगम्बर जैन महासमिति महिला संभाग की अध्यक्ष मधु शाह (कोटा) ने बताया कि दिल्ली स्थित संसद भवन एवं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्मारकों की यात्रा का एक ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ। यह यात्रा सभी सदस्यों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही।

इस विशेष अवसर पर माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी से उनके आवास 20, अकबर रोड, लुटियंस जोन, नई दिल्ली पर शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रमुख पदाधिकारी श्री जे.के. जैन दादाबाड़ी , सचिव कविता संजय दुगेरिया, उपाध्यक्ष मृदुला–पारस जैन सहित महावीर नगर विस्तार योजना से कुल 69 सदस्यों ने 16, संसद भवन कार्यालय में भेंट कर संसद भवन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने का गौरवपूर्ण अनुभव प्राप्त किया।

सचिव कविता दुर्गेरिया ने बताया कि यात्रा के दौरान सर्वप्रथम सभी ने जिनेन्द्र देव के दर्शन कर भगवान नमिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर लड्डू समर्पित किया। तत्पश्चात बिरला हाउस, संसद भवन राष्ट्रपति भवन एवं प्रधानमंत्री संग्रहालय (टेक्निकल म्यूजियम) सहित अन्य महत्वपूर्ण स्मारकों का भ्रमण किया गया। वहाँ देश की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपरा, संवैधानिक व्यवस्था एवं ऐतिहासिक धरोहरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं।

उपाध्यक्ष मृदुला जैन ने कहा कि यह यात्रा सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं अविस्मरणीय रही, जिसने राष्ट्र की कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया।

पुण्योदय अतिशय नसियां जी के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने इस ऐतिहासिक एवं सफल यात्रा पर सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles