Thursday, August 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में दामाद का आतंक ससुराल वालों को दी जान से मारने की धमकी, दुकान में फेंका पेट्रोल बम जैसा पदार्थ

कोटा/कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी देने और दुकान में पेट्रोल बम जैसी जलती वस्तु फेंकने का मामला सामने आया है। घटना 17 अप्रैल की है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। एएसआई राजेंद्र सिंह के अनुसार, महिला ने बताया कि चार साल पहले उसकी बेटी की शादी अंबाला में हुई थी, लेकिन कोटा निवासी अमन उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दोनों साथ रहने लगे और बाद में परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया।

महिला का आरोप है कि अमन गांजा बेचने का काम करता है और बेटी से मारपीट कर पैसे की मांग करता है। वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था। विरोध करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 17 अप्रैल को अमन साथियों के साथ आया, बेटी को घसीटकर सड़क पर ले गया और मारपीट की। इसके बाद उसने दुकान में जलती वस्तु फेंक दी, जिससे सामान जल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles