भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग:- राजेन्द्र सेन
महावीर सेन जय स्थल बूंदी
बूओ बी सी एडवाईजरी काउंसिल के सदस्य एवं ऑल इंडिया कांग्रेस ओ बी सी के निर्वर्तमान नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सेन ने जयपुर चांदपोल नारायणी माता की बगीची में राजस्थान सैन समाज ट्रस्ट मंदिरान संरक्षक रुपनारायण जी लूनीवाल द्वारा आयोजित सैन जयंती समारोह के अवसर पर भारत सरकार एवं राज्य सरकारों से मांग की है कि देश एवं राज्यों में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।
उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समान अवसर और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के सशक्त पैरोकार थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में वंचित, शोषित और पिछड़े समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।
राजेन्द्र सेन ने कहा कि “भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर बोर्ड” के गठन से देशभर में पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए योजनाबद्ध कार्य हो सकेंगे। यह बोर्ड सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने का माध्यम बनेगा।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से आग्रह किया कि सामाजिक समरसता और समान अवसर के उद्देश्य से इस बोर्ड का शीघ्र गठन किया जाए, ताकि कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को संस्थागत रूप दिया जा सके और वंचित समाजों को नई शक्ति एवं दिशा मिल सके।
इस समारोह में ट्रस्ट के संरक्षक रूपनारायण लूनीवाल जी एवं अध्यक्ष गजेन्द्र जी लूनीवाल ने आये हुए गणमान्य अथितिओं का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन स्वागत सम्मान किया ।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं महिला शक्ति ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया ।






