-भारत सिंह चौहान
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा स्थित अकलंक पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर उच्च अंक अर्जित करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया।
प्राचार्य डॉ. अर्चना जोशी ने बताया कि विद्यालय की छात्रा युक्ति गुप्ता एवं वंश ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि डैजल ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज कराई, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष बज एवं सचिव अनिमेष जैन ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उन्होने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों को सफलता का आधार बताया।






