Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजीव गांधी नगर विकास समिति ने किया KDA आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल का अभिनंदन

_भारत सिंह चौहान

कोटा/राजीव गांधी नगर विकास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल का शिष्टाचार भेंट के दौरान हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। समिति के महासचिव एडवोकेट हिम्मत सिंह बालूपा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर आयुक्त महोदय को कॉलोनी की विभिन्न मूलभूत आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। चर्चा के दौरान आयुक्त ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और उनके अतिशीघ्र एवं उचित समाधान हेतु समिति को आश्वस्त किया।

इस अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष प्रतीक गोयल, महामंत्री हिम्मत सिंह ‘बालूपा’, सह-कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संरक्षक मनोहरलाल गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य हेमराज नागर तथा आशीष चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उपस्थित सदस्यों ने आयुक्त महोदय के सकारात्मक एवं जन-हितैषी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles