लाखों अभ्यर्थी और 1100 पद शनिवार ,18 अप्रैल का दिन करेगा सफल अभ्यर्थियों को मेहनत का फैसला
✍️ *डॉ नयन प्रकाश गांधी ,युवा मैनेजमेंट विश्लेषक , एनएलपी लाइफ करियर कोच*
राजस्थान में आयोजित होने जा रही कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर )भर्ती परीक्षा इस बार असाधारण प्रतिस्पर्धा के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। मात्र 1100 पदों के लिए लगभग 1,83,396 अभ्यर्थियों का आवेदन करना यह स्पष्ट संकेत देता है कि आज सरकारी नौकरियों के लिए संघर्ष अपने चरम पर है। लगभग 167:1 की प्रतिस्पर्धा यह बताती है कि इस परीक्षा में सफलता केवल मेहनत से नहीं, बल्कि सही दिशा में की गई रणनीतिक तैयारी से ही संभव है।
करियर एक्सपर्ट डॉ नयन प्रकाश गांधी का मानना है कि ऐसे घोर प्रतियोगी माहौल में सबसे पहले अभ्यर्थियों को यह समझना होगा कि यह अंतिम समय घबराने का नहीं, बल्कि अपने प्रयासों को सही दिशा में केंद्रित करने का है,यह सोचने का है कि आपको अपना एक पद एक सीट ग्रहण करनी है ,बेहतरीन परीक्षा पेपर को सॉल्व करके ,आपको लाखों अभ्यर्थियों के प्रतियोगी माहौल से घबराना नहीं है ,स्वय की सामर्थ्यता ,मेहनत ,अर्जित ज्ञान पर भरोसा कर अंतिम समय तक डटे रहना है । परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय—राजस्थान सामान्य ज्ञान जिसमें हिस्ट्री ,कल्चर , और हिंदी विषय बहुत ही रोचक और स्कोरिंग विषय है , कृषि विज्ञान, पशुपालन और उद्यानिकी अभ्यर्थी के विषय के रुचिकर विषय और इस परीक्षा में प्रतियोगी माहौल बढ़ा देते है ,क्योंकि एग्रीकल्चर के सभी बारहवीं पास और यहां तक कि कृषि स्नातक अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में भाग ले रहे है उनके लिए एक और यह विषय आसान रुचिकर है वही अगर पेपर आसान रहता है तो प्रतियोगी माहौल में और रोमांचक माहौल बढ़ सकता है ,इसलिए सेलेब्स के एक एक बिंदु पर विस्तृत अध्ययन करने वाले और कृषि को व्यवहारिक प्रायोगिक धरातल से रूबरू होने वाले अभ्यर्थी के लिए यह स्कोरिंग हो सकता है क्योंकि विषय के गहन अध्ययन के साथ उसका प्रायोगिक महत्व अनुभव अभ्यर्थी की विचारणीय क्षमता ,समझने की क्षमता विकसित करता है और इसमें सबसे बड़ी बात यह कि लाखों अभ्यर्थियों में एग्रीकल्चर के उच्चस्तरीय गुणवत्ता पूर्ण संस्थानों से जिसने नियमित शिक्षा ग्रहण की है ,जिसे कृषि का जमीनी अनुभव भी रहा हो वह इस परीक्षा को बहुत ही सरलता से निकाल पाएंगे

,क्योंकि आजकल प्राइवेट विश्विद्यालय की बाढ़ सी आ गई है ,इसलिए अभ्यर्थियों को घबराना नहीं है ,अगर आपके अंदर योग्यता है ,गहन अध्ययन आपने किया है तो बेशक आप इस परीक्षा को आसानी से पार कर पाएंगे ,क्योंकि लाखों आवेदनों से आपको डरना नहीं है ,इसमें से कुछ प्रतिशत तो विभिन्न डिग्रियों के चलते अनुपस्थित रहेंगे और अधिकतर में देखा गया है स्पष्ट गोल नहीं होता है ,विभिन्न डिग्रियों के चलते आजकल कई अभ्यर्थी कई परीक्षा भर देते है ,परंतु वे केवल आवेदनों की संख्या बढ़ाने का काम करते है ,असल में स्पष्ट लक्ष्योनुरूप तैयारी के लिए उनका कोई मिशन नहीं होता ,और रही बात कुछ अभ्यर्थी उच्च शिक्षा हेतु आगे पीजी की तैयारी में जुट जाते है और वे भी इस परीक्षा के लिए सीरियस नहीं हो पाते इसलिए देखा जाए तो जो स्पष्ट रूप से इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा के साथ मेहनत कर रहा होगा ,वह कुल आवेदनों से कुछ प्रतिशत होंगे ,इससे स्पष्ट है कि अगर आप पूरे मनोयोग से तैयारी में जुट है तो आपके लिए प्रतियोगी माहौल नहीं वरन आपको अपनी एक सीट क्लियर करनी है जो आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ प्राप्त होगी ,बशर्ते आप इन अंतिम दिनों में स्वय को मजबूत आत्मविश्वास के साथ बेहतर रूप से फिजिकल ,मेंटली ,बौद्धिकपूर्ण तैयारी से मजबूत रखो । स्पष्ट संकेत यह भी है कि यह एक संतुलित और बहु-विषयक परीक्षा है, जिसमें हर विषय को समान महत्व देना आवश्यक है, और जिसमें आपको संशय कि स्थिति लगे भूलने की स्थिति लगे उसे बार बार रिवाइज करे ,मजबूत पार्ट को और मजबूत करे ,कमजोर पार्ट को बार बार रिवाइज कर कम से कम उसके इर्द गिर्द कॉन्सेप्ट को ध्यान रखे ताकि इलिमिनेशन प्रोसेस से बाकी के प्रश्नों से भी आप स्कोरिंग एक्जाम हाल में बढ़ा पाए ,क्योंकि सही स्ट्रेटजी ही सफल बनाती है और उसके लिए संशय पूर्ण नहीं सटीक ज्ञान आवश्यक है ताकि आप प्रेरित हो सके क्या सही है क्या शत प्रतिशत गलत है । अंतिम दिनों में नया पढ़ने के बजाय पहले से तैयार किए गए नोट्स, महत्वपूर्ण तथ्य और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का पुनरावलोकन करना अधिक लाभकारी होगा। पिछले छह महीनों में घटित समसामयिक ब्रेकिंग चर्चित मुद्दे खबरे जो आपके पाठ्यक्रम से संबंधित प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हो उन तथ्यों को बारीकी से बारी बारी से देखते जाए ,फ्लो चार्ट के माध्यम से कनेक्ट करते हुए विषय कॉन्सेप्ट तथ्य को ब्रेन में सेट करते जाए और स्वय को रिफ्रेश रखे ,मेडिटेशन करे ,तनाव आने नहीं पाए बस इतना ध्यान रखे ,क्योंकि ब्रेन को जितना हल्का ,कंफर्ट रखेंगे उससे मेमोरी में सूचना स्पष्ट रहेगी और एक्जाम हाल में आप बेहतर कर पाएंगे ।
विशेष रूप से राजस्थान सामान्य ज्ञान के अंतर्गत इतिहास, संस्कृति और भूगोल के तथ्यात्मक प्रश्नों पर पकड़ मजबूत रखना जरूरी है, वहीं हिंदी में व्याकरण और शुद्ध भाषा प्रयोग पर ध्यान देना चाहिए। कृषि विज्ञान, शस्य विज्ञान , उद्यानिकी और पशुपालन जैसे विषय इस परीक्षा की जड़ हैं, जिनमें अवधारणात्मक स्पष्टता के साथ-साथ तथ्यात्मक जानकारी भी आवश्यक है। इन सभी से सबसे महत्वपूर्ण है ,जो सेल्फ स्टडी कर रहे है वे या कोचिंग छोड़े हुए कई महीनों हो गए उन अभ्यर्थियों को कम से कम दस ओएमआर शीट की प्रिंट कॉपी रूम में रखकर बारी बारी से अपने रोल नंबर ,अन्य जानकारी भरने की प्रैक्टिस और उतर अंकन गोले करने की प्रैक्टिस करे ताकि एक्जाम हाल में गलती न हो और समय प्रबंधन के साथ सैंपल टेस्ट पेपर कम से कम दो जरूर देकर जाए उससे समय प्रबंधन की प्रैक्टिस हो जाएगी । अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करें और यह समझें कि किन टॉपिक्स से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं।
परीक्षा से ठीक पहले का समय मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। अत्यधिक दबाव या चिंता प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे पर्याप्त नींद लें, नियमित अंतराल पर पढ़ाई करें और अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। यह याद रखना जरूरी है कि आपने अब तक जो तैयारी की है, वही आपकी असली ताकत है—अंतिम समय में उसे व्यवस्थित करना ही सफलता का मार्ग है।
इसके साथ ही परीक्षा दिवस के नियमों का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है। समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचना, एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ रखना तथा अनुशासन बनाए रखना—ये सभी छोटे लेकिन निर्णायक कदम हैं, जो आपकी परीक्षा को सुगम बना सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से अपने एडमिट कार्ड और अन्य निर्देशों की समय-समय पर जानकारी लेते रहें।
जहाँ एक ओर यह परीक्षा युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करती है, वहीं दूसरी ओर यह उनके धैर्य, अनुशासन और मानसिक मजबूती की भी परीक्षा है। सफलता केवल चयनित होने वालों की नहीं होती, बल्कि उन सभी की होती है जो इस कठिन प्रक्रिया में अपने कौशल और आत्मविश्वास को निखारते हैं।अंततः यह कहना उचित होगा कि कृषि पर्यवेक्षक की यह परीक्षा केवल एक नौकरी पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह कृषि क्षेत्र में एक सम्मानजनक करियर की शुरुआत भी है। सही दृष्टिकोण, संतुलित तैयारी और सकारात्मक सोच के साथ हर अभ्यर्थी इस चुनौती को अवसर में बदल सकता है। याद रखें,प्रतिस्पर्धा कितनी भी कठिन क्यों न हो, जीत हमेशा उसी की होती है जो अंत तक धैर्य और विश्वास बनाए रखता है।






