Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जवाहर नवोदय विद्यालय बूंदी के कुल 50 में से 46 विद्यार्थियों ने कक्षा के साथ ही जेईई एडवांस में क्वालिफाई किया

बिगुल जैन

बूंदी । आई.आई.टी. रुड़की द्वारा  1 जून को जारी किये गये जेईई एड़वास 2026 के परीक्षा परिणाम में पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुरा जिला बूंदी में अवन्ति Fellows कार्यक्रम के तहत बूंदी में अध्ययनरत 50 विद्यार्थियों में से 46 विद्यार्थियों का जेईई एडवास में एवं शेष 04 विद्यार्थियों का चयन एन.आई.टी. में होने पर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुरा बूंदी में नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग जिसमें राजस्थान हरियाणा दिल्ली राज्य से चयनित होकर आए 50 विद्यार्थियों को अवन्ति Fellows कार्यक्रम के तहत विशेष अध्ययन करवाया जाता है जिसके परिणामस्वरूप 46 विद्यार्थी कक्षा 12 के अध्ययन के साथ ही जेईई एडवांस के प्रथम प्रयास में ही चयनित हुए है। उपप्राचार्य बिशम्बर सिंह ने शिक्षक सदस्य मोहम्मद शाहनवाज आलम, अजय कुमार, अनुभव सुंदरिया, सैफ फारूखी के विशेष अध्यापन एवं मार्गदर्शन के लिए शिक्षकों को विशेष धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ दी। ऑल इण्डिया रैंक 802 पर छात्र अर्जुन ने प्राप्त की है। इसी प्रकार ऑल इण्डिया रैंक 1010 एवं कैटेगिरी रैक 13 पर छात्र पंकज ने प्राप्त की है। ऑल इण्डिया रैंक 1475 हिमांशु इसी प्रकार केटेगिरी रैंक में AIR-SC में 46 नम्बर पर भरत ने प्राप्त किया है इसी प्रकार AIR-ST में छात्र अजित विहात ने AIR-ST में 62 छात्रा रितु मीणा ने प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद मीणा एवं उपप्राचार्य विशम्बर सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों ने बूंदी जिले का मान प्रत्येक वर्ष की बढ़ाया है जनवि बूंदी को आई.आई.टी. फैक्ट्री का जो नाम पूरे भारतवर्ष में प्राप्त हुआहै उसे बनाये रखा है इसके लिए उन्होने सभी शिक्षक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। और छात्रों को पुनः धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होने विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय समिति का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन किया है तथा अपने माता-पिता के सपनों को अपनी मेहनत के दम पर पूरा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles