Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रातों-रात बनी ‘करोड़पति’, लेकिन ईमानदारी ने जीत लिया दिल

मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के बैंक खाते में अचानक करीब 10 करोड़ रुपये आ गए। लेकिन इस पूरी घटना में सबसे खास बात रही महिला की ईमानदारी।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बिछवा थाना क्षेत्र के देवगंज गांव निवासी महिला के खाते में पहले करीब 45 हजार रुपये थे। अचानक उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते में 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 586 रुपये जमा हो गए हैं। इतनी बड़ी रकम देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए।

महिला का खाता बैंक ऑफ इंडिया की सुल्तानगंज शाखा में है। जैसे ही यह जानकारी मिली, गांव में यह खबर तेजी से फैल गई और लोग महिला के घर पहुंचने लगे।

लेकिन महिला ने लालच नहीं दिखाया। उसने साफ शब्दों में कहा—

“भइया, जिसका भी पैसा हो, वो वापस ले जाए… हमने एक रुपया भी नहीं निकाला।”

इस घटना के बाद बैंक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि यह मामला किसी तकनीकी गड़बड़ी या बैंकिंग एरर का हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

ईमानदारी की मिसाल

जहां एक तरफ ऐसे मामलों में लोग पैसे निकालने की कोशिश करते हैं, वहीं इस महिला ने बिना किसी लालच के पूरी रकम को सुरक्षित रहने दिया, जो समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

फिलहाल बैंक इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles