Sunday, October 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर आबिद खान ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर आबिद खान ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

कोटा। नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं हाड़ौती के वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान से संबंधित बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा से पूछा कि दूसरों को राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र देने वाली पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर क्या कार्रवाई करेगी।

आबिद खान ने जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान जैसे संवेदनशील विषय पर दिए गए बयान से देश के वीर जवानों, शहीदों और आतंकवाद के कारण अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। उन्होंने इस तरह के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा नेतृत्व से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व में दिए गए राष्ट्रवाद संबंधी नारों का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि यदि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बयान देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला माना जा रहा है, तो पार्टी नेतृत्व इस पर चुप क्यों है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता चुनाव के दौरान राष्ट्रवाद के मुद्दे पर विपक्ष की देशभक्ति पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जब अपनी ही पार्टी के किसी नेता के बयान पर सवाल खड़े होते हैं, तो पार्टी नेतृत्व चुप्पी साध लेता है।

आबिद खान ने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि मदन राठौड़ के बयान पर स्पष्ट रुख सामने रखा जाए और मामले में उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीतिक दलों के नेताओं को बयान देते समय देश के सैनिकों, शहीदों और उनके परिवारों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles