-भारत सिंह चौहान
कोटा/कोटा के बोरखेड़ा मंडल में गौतम समाज के संगठनात्मक चुनावों के दौरान विजय पंडित को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
निर्विरोध चयन के बाद समाज के लोगों ने विजय पंडित का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज एकजुट होकर सामाजिक, शैक्षिक एवं विकास कार्यों में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
विजय पंडित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
इस मौके पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और एकजुटता का संदेश दिया।






