Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में घर में घुसा 10 फीट का मगरमच्छ, मची दहशत

कोटा। शहर के काला तालाब इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान के अंदर अचानक भारी-भरकम मगरमच्छ घुस आया। कैनाल रोड स्थित एक घर के पीछे बने बाथरूम के पास करीब 8 से 10 फीट लंबा मगरमच्छ मुंह खोले बैठा मिला।

सुबह जब परिवार का एक सदस्य बाथरूम की ओर गया, तो सामने खौफनाक नजारा देखकर उसकी घिग्घी बंध गई। उसने तुरंत बाहर आकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम के वनकर्मी वीरेंद्र सिंह के अनुसार मगरमच्छ पास के नाले से निकलकर घर के बाड़े तक पहुंच गया था।

मगरमच्छ को पकड़ना आसान नहीं था। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मगरमच्छ ने कई बार हमला करने की कोशिश की, लेकिन टीम ने धैर्य और सतर्कता के साथ उसे काबू में कर लिया।

आखिरकार मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वाहन में रखा गया और बाद में उसे चंबल नदी में छोड़ दिया गया।

इस दौरान कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और मगरमच्छ को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी जंगली जीव नजर आए, तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles