Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सीसीटीवी की मदद से ट्रेन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े,आरपीएफ ने 1.15 लाख रुपये के आभूषण, स्मार्ट वॉच एवं अन्य सामान किया बरामद

सीसीटीवी की मदद से ट्रेन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े,आरपीएफ ने 1.15 लाख रुपये के आभूषण, स्मार्ट वॉच एवं अन्य सामान किया बरामद

कोटा। कोटा मंडल में ‘मिशन यात्री सुरक्षा’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने सवाई माधोपुर स्टेशन पर ट्रेन में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो किशोर आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 15 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 22942 उधमपुर–इंदौर एक्सप्रेस के एच-1 कोच से एक महिला यात्री का गुलाबी रंग का पर्स चोरी होने की शिकायत रेल मदद के माध्यम से प्राप्त हुई थी। पर्स में तीन स्मार्ट वॉच, एक महिला कलाई घड़ी, एक हीरे की अंगूठी, एटीएम कार्ड, मेट्रो कार्ड सहित अन्य सामान था।

शिकायत मिलते ही आरपीएफ सवाई माधोपुर की विशेष टीम ने स्टेशन एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का गहन विश्लेषण किया। प्राप्त सुरागों के आधार पर टीम ने दो संदिग्ध किशोरों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी हुआ पर्स और उसमें रखा सामान बरामद कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने स्वयं को दिल्ली के बवाना क्षेत्र में रहने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा होना बताया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह गिरोह विभिन्न राज्यों में रेलवे स्टेशनों के आसपास ठहरकर रात्रिकालीन ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

दोनों किशोरों एवं बरामद संपत्ति को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेलवे पुलिस, सवाई माधोपुर को सौंप दिया गया। प्रकरण जीआरपी सवाई माधोपुर, भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(सी) के अंतर्गत दर्ज है।

इस कार्रवाई में आरपीएफ सवाई माधोपुर के प्रभारी निरीक्षक मानसिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक गौरव कुमार तथा आरपीएफ कोटा पोस्ट के उप निरीक्षक सुमित रघुवंशी एवं आरक्षक सीताराम की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles