Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कवि बद्रीलाल मेहरा ‘दिव्य’ और राष्ट्रीय कवि हलीम ‘आईना’ को ‘गांधी सेवा रत्न अवार्ड-2026’

कोटा। चंबल साहित्य संगम, कोटा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ गीतकार बद्रीलाल मेहरा ‘दिव्य’ तथा राष्ट्रीय कवि हलीम ‘आईना’ को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘गांधी सेवा रत्न अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया।

चंबल साहित्य संगम, कोटा के संयोजक चांद शेरी ने बताया कि यह सम्मान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में स्वर्गीय बजरंग लाल स्मृति दिवस के अवसर पर होटल रानी बाग ऑडिटोरियम, सूरजगढ़ (झुंझुनूं) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी रवि कुमार मेहरड़ा, अध्यक्षता कर रहे पूर्व संयुक्त सचिव इंद्रराज सिंह तथा संस्था अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बद्रीलाल मेहरा ‘दिव्य’ और हलीम ‘आईना’ को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में राजस्थान के अलावा मुंबई (महाराष्ट्र), तेलंगाना और सिक्किम से पहुंचे साहित्यकारों, पर्यावरणविदों और कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष धर्मपाल गांधी द्वारा रचित पुस्तक ‘स्वाधीनता की दास्तान’ का लोकार्पण भी किया गया।

समारोह गरिमामय एवं शानदार रहा। साहित्यकारों को मिले इस सम्मान पर साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों कवियों को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles