कोटा। शहर में 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला कमरे में अचेत अवस्था में मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
महिला के गले पर निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। लाडपुरा तहसीलदार की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।
पुलिस के अनुसार, महिला के पीहर पक्ष को घटना की सूचना दी गई थी, लेकिन सूचना के बावजूद पीहर पक्ष से कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।





