रामावतार राठौर की रिपोर्ट ✍️
सवाई माधोपुर। भौमिया जी महाराज के सानिध्य में ग्राम कुंडेरा, जिला सवाई माधोपुर से डिग्गी कल्याण जी महाराज के लिए निकली 26वीं निशुल्क पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ डिग्गी पहुंची। पदयात्रा में 151 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यात्रा के डिग्गी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से डिग्गी कल्याण जी महाराज के ध्वज चढ़ाए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से खीर और मालपुए का भोग लगाया गया।
इसके बाद सभी पदयात्रियों ने सामूहिक रूप से बैठकर प्रसादी ग्रहण की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
रामावतार राठौर ने बताया कि यह पदयात्रा लगातार 26वीं बार आयोजित की गई है और इसमें श्रद्धालु निःशुल्क रूप से शामिल होकर डिग्गी कल्याण जी महाराज के दर्शन एवं ध्वज अर्पित करते हैं।





