Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पं. अनिल दीक्षित की स्मृति में सुंदरकांड पाठ का आयोजन, 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कोटा। हाड़ौती अंचल के प्रसिद्ध कथा वाचक एवं भजन गायक पंडित अनिल दीक्षित के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पंडित दीक्षित के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके समाज और धर्म के प्रति योगदान को अविस्मरणीय बताया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उनकी पुण्य स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित अनिल दीक्षित ने अपने मधुर भजनों, धार्मिक प्रवचनों और कथा वाचन के माध्यम से हाड़ौती क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार किया तथा हजारों श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया।

पंडित अनिल दीक्षित, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साले साहब भी थे। उनके निधन से धार्मिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं भक्तजनों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उनकी स्मृति में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने सहभागिता कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित जनों ने कहा कि पंडित अनिल दीक्षित का स्नेहिल व्यवहार, मधुर वाणी और धार्मिक सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। इस अवसर पर उनके मित्र और परिवारजन उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles