Sunday, July 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंबेडकर जयंती पर कोटा में महिला कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, समानता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प

कोटा/भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज कोटा के अदालत चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष व निवर्तमान पार्षद शालिनी गौतम के नेतृत्व में माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर शालिनी गौतम ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया और समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया । उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा, एकता और संघर्ष के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी का कर्तव्य है कि हम बाबासाहेब के आदर्शों को आत्मसात करें और एक ऐसे समाज के निर्माण में योगदान दें, जहां समानता, न्याय और सम्मान हर व्यक्ति को मिले।

इस मौके पर रुचि अग्रवाल,शशि प्रभा उदावत, अंजना गौतम, रेहाना अंसारी,लक्ष्मी वर्मा, सुनीता शर्मा,दुर्गा वैष्णव,मंजू चौधरी,कमलेश कुमारी,संगीता संतवानी, शबनम खान,पूजा नागरवाल, हेमलता यादव, निशा शुक्ला, जायदा, नसीम खानम, शबनम अंसारी, दीपक योगी, भगवान सिंह भाटी, करण सिंह नायक, निरंजन मेघानी, राजेंद्र खंडेलवाल, पिंटू पंकज,त्रिलोक मालव, सौरभ सुमन, जीतू नागर, उमेश रेनवाल, मनोज गुर्जर, पंकज वनवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles