Sunday, July 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एडवोकेट डॉ. मनोज आहूजा आज कोटा संभाग के दौरे पर

बारां/कोटा । आगामी बार कोंसिल राजस्थान के चुनाव को लेकर बार कोंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद के लिए एडवोकेट डॉ. मनोज आहूजा बुधवार को कोटा संभाग का दौरा करेंगे। उनके साथ समर्थक अधिवक्ता रहेंगे। एडवोकेट डॉ. मनोज आहूजा बार कोंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में सदस्य पद के लिए प्रत्याशी हैं।

मीडिया प्रभारी एडवोकेट ऐश टेहल्यानी ने बताया कि 22 अप्रेल को होने वाले बार कोंसिल के राजस्थान के चुनाव में डॉ. आहूजा का बैलेट नंबर 94 आया है। बुधवार को वे कोटा अदालत परिसर, इसके बाद बारां, अंता, झालावाड़ व बूंदी अदालत परिसर में अधिवक्ताओं से संपर्क करेंगे। साथ ही एडवोकेट ऐश टेहल्यानी, अमन रंजन, एडवोकेट राघव गालव, एडवोकेट दिवाकर, दिपांशू तंवर, एडवोकेट सक्षम शर्मा, एडवाकेट सिद्धी सोनी, एडवोकेट पूजा, एडवोकेट इशिका थदानी, एडवोकेट उदित गुप्ता, एडवोकेट चेरिस जैन, पत्रकार मयंक सोलंकी, डॉ. दिनेश टेहल्यानी, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. संजय माथुर साथ रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles