Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त ने सामुदायिक भवनों एवं कच्ची बस्तियों का किया निरीक्षण

भारत सिंह चौहान

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आज शहर के विभिन्न सामुदायिक भवनों एवं कच्ची बस्तियों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महर्षि गौतम सामुदायिक भवन, अजय आहूजा नगर स्थित सामुदायिक भवन एवं परशुराम वाटिका सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही दुर्गा बस्ती, मराठा बस्ती, अम्बेडकर बस्ती, बंगाली बस्ती, गुर्जर बस्ती तथा अजय आहूजा नगर स्पेशल वन एवं टू के अंतर्गत निर्मित आवासों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार चौधरी, राजस्व सलाहकार परमानन्द गोयल, अधिशासी अभियंता पंकज कुशवाहा, पवन शर्मा सहित अन्य अभियंता उपस्थित रहे।

आयुक्त अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को सामुदायिक भवनों के समुचित रख-रखाव एवं आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कच्ची बस्तियों के पुनर्वास एवं शिफ्टिंग हेतु एक विस्तृत एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles