Tuesday, April 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बूंदी के जय स्थल में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

महावीर सेन

बूंदी जिले के केशोरायपाटन उपखंड क्षेत्र स्थित जय स्थल बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य जागरण और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जागरण के दौरान श्रद्धालुओं ने दो-दो भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रातः 4 बजे महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए और प्रसाद वितरण किया गया।

इसके पश्चात भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, डीजे, सजी-धजी घोड़ी और आकर्षक रथ शामिल रहे। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड और मुख्य बाजार से निकली तथा अंत में हनुमान जी के मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles