Tuesday, April 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं समस्त अग्रवाल समाज कोटा द्वारा KDA आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल का भव्य अभिनंदन

भारत सिंह चौहान

कोटा/अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला कोटा के तत्वाधान में समस्त अग्रवाल समाज कोटा द्वारा सोमवार को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के नवनियुक्त आयुक्त IAS बचनेश कुमार अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंघल एवं महामन्त्री रमेश चन्द्र गोयल ने बताया कि भेंट के दौरान समाज बंधुओं ने आयुक्त महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर और साफा पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में कोटा शहर के विकास को नई गति और ऊंचाइयां मिलेंगी। प्रतिनिधिमंडल में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से विवेक राजवंशी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम कोटा) , हेमराज जिन्दल (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष), चन्द्र प्रकाश सिंघल (जिलाध्यक्ष) , जगदीश जिंदल (प्रदेश महामंत्री, रेडक्रॉस सोसाइटी राजस्थान), रमेश चन्द्र गोयल (जिला महामंत्री) , गोविंद नारायण अग्रवाल परमानन्द गोयल (प्रदेश मीडिया प्रभारी) , डॉ आर के राजवंशी जगदीश अग्रवाल चुने वाले संजय गोयल सुमित जैन (युवा जिला अध्यक्ष), लोकेश गुप्ता (युवा महामंत्री) , राजेन्द्र अग्रवाल, पी.पी. गुप्ता, आर.के. जैन, विवेक मित्तल (पूर्व पार्षद), महेंद्र मठ वाले, हनुमान गुप्ता, कैलाश जैन, पदम गुप्ता, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, ब्रह्मानंद गर्ग, सुरेश बंसल, राजेन्द्र कुमार जैन, शैल अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल, राहुल अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, योगेश गोयल, शिखर जैन, राकेश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल एवं वैभव जैन सहित कई गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles