Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री गोविंद लाल जी सोनी के पंचम पावन स्मरण दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया,परिंडा अभियान, रक्तदान और चुग्गा पार्क निर्माण का हुआ शुभारंभ

बारां।श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान बारां द्वारा परिवार के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय श्री गोविंद लाल जी सोनी के पंचम पावन स्मरण दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान ने विभिन्न सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया।संस्थान अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि सेवा दिवस के तहत परिंडा अभियान (351) की शुरुआत प्रातःकाल श्रीजी मंदिर प्रांगण में परिंडे बांधकर की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था को जीव दया का सबसे बड़ा कार्य बताया गया और आमजन से भी अपने घरों में परिंडे लगाने का आह्वान किया गया।

इसके बाद शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में सघन रूप से परिंडे लगाए गए और उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प दिलवाया गया। वहीं, नंदिनी गोशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया गया।

संस्थान द्वारा मनोरघाट स्थित नंदिनी गोशाला के बाहर पक्षियों के लिए स्थायी व्यवस्था हेतु चुग्गा पार्क निर्माण का भूमि पूजन भी किया गया। इस पहल के तहत पक्षियों के लिए दाना, पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सेवा दिवस पर संस्थान के सदस्यों ने एक-एक फलदार पौधा ट्री गार्ड सहित लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही शहीद राजमल राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया गया तथा शाम को मातृ-शिशु वार्ड में मरीजों को खिचड़ी वितरित की गई।

इस अवसर पर भरत पोरवाल, महेश, बृजेश गोयल, हरिमोहन गोयल, शैलेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, हेमराज गुर्जर, दिनेश नागर, तरुण मित्तल, पीयूष गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

संस्थान ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles