Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दशहरा मेले का कवि सम्मेलन हो स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ की स्मृति को समर्पित — अरुण भार्गव

कोटा। महान गीतकार एवं कवि स्वर्गीय दुर्गादान सिंह गौड़ की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अरुण भार्गव ने वर्ष 2026 के कोटा दशहरा मेले के कवि सम्मेलन को उनके नाम समर्पित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कवि सम्मेलन स्थल पर स्व. गौड़ का चित्र स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाए।

अरुण भार्गव ने बताया कि यह मांग उन्होंने महेश्वरी भवन में अध्यक्ष माहेश्वरी समाज राजेश बिरला के सानिध्य में भारतेंदु समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रखी थी। सभा में मौजूद साहित्यकारों, कवियों एवं गणमान्यजनों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

उन्होंने बताया कि मांग को साकार करने के लिए नगर निगम आयुक्त ओ.पी. मेहरा, कोटा कलेक्टर पियूष सावरिया एवं संभागीय आयुक्त को अलग-अलग पत्र भेजकर कवि सम्मेलन को स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ की स्मृति को समर्पित करने का आग्रह किया गया है। भार्गव ने कहा कि कोटा की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत के इस महान व्यक्तित्व को दशहरा मेले के मंच से सम्मान देना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भार्गव ने कहा कि पूर्व में महान साहित्यकार कवि स्वर्गीय प्रेम जी प्रेम की स्मृति में कवि सम्मेलन दशहरा मेले में हो चुका है।

 समाजसेवी अरुण भार्गव 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles