Thursday, August 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: होटल के कमरे से 3 आरोपी गिरफ्तार, Zoom-WhatsApp से चल रहा था खेल

कोटा। Indian Premier League मैचों के दौरान सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर.के.पुरम थाना पुलिस ने होटल ब्लू सफायर के एक कमरे में चल रहे ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी होटल के कमरे में बैठकर IPL मैच देख रहे थे और Zoom व WhatsApp कॉल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 iPhone और 1 OPPO मोबाइल जब्त किए हैं। इसके अलावा सट्टे से जुड़े हिसाब-किताब की पर्चियां भी बरामद की गई हैं, जिनसे बड़े नेटवर्क के संकेत मिल रहे हैं।

आर.के.पुरम थाना पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मैच के दौरान लाइव अपडेट लेकर लोगों से दांव लगवा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles