Thursday, August 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने “परिंडे बांधो-परिंदे बचाओ” अभियान की शुरुआत की

कोटा/ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। गर्मी में पक्षियों को पानी की कमी होती है और ऐसे समय में छोटी-छोटी पहल भी उनके जीवन को बचा सकती है।

उन्होंने ट्रैफिक उद्यान, कोटा में पेड़ पर मिट्टी का परिंडा बांधकर और परिंडे में पानी भरकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से अपने घरों और आसपास परिंडे लगाकर नियमित पानी भरने की अपील की।उन्होंने रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की इस पहल की सराहना की।

रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन, कोटा द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के तहत उद्यान परिसर में पेड़ों पर परिंडे बांधे गए और पूरे गर्मी के मौसम में उनमें पानी भरने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता, और शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन उपस्थित रहे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि बढ़ती गर्मी और जल स्रोतों की कमी के कारण पक्षियों को राहत देने के लिए समाज की भागीदारी जरूरी है। महामंत्री आर.के. जैन ने कहा कि अभियान को शहरभर में कॉलोनियों, पार्कों, राजकीय कार्यालय, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों तक विस्तार दिया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह परिंदे बांधो परिंदे बचाओ अभियान पूरे गर्मी के मौसम में निरंतर चलेगा और जनभागीदारी से इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम में अजय सोरल, परमानंद गोयल, बी.के. शर्मा, के.पी. गोरवाल, दिनेश विजय, रवि गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, हेमराज गुप्ता, राकेश शर्मा, महावीर विजय, एल.आर. सिन्हा, टीकम चंद जैन, धीरेंद्र जैन, वर्धमान जैन,गोपाल गर्ग, अरविंद शर्मा, आर.एस. राणा, और हेमराज चित्तौड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एसोसिएशन ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परिंडे लगाकर पक्षियों के जीवन की रक्षा में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles