Tuesday, April 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रतिभाओं का सम्मान फ्रेंड्स महिला क्लब की पहचान -सपना गोयल

-भारत सिंह चौहान

फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा ‘इंटरनेशनल टैलेंट शो’ का शानदार आयोजन; प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

​बारां,,राजस्थान ……. फ्रेंड्स महिला क्लब, बारां द्वारा आयोजित भव्य ‘इंटरनेशनल टैलेंट शो’ में विभिन्न क्षेत्रों की विलक्षण प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें एक नया मंच प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम क्लब की संस्थापिका (अध्यक्षा )सपना गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

​अध्यक्ष सपना गोयल ने बताया ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतेश शर्मा (वाटर प्लांट रीको, बारां) और मुख्य अतिथि विजय खंडेलवाल (जिला संवाददाता, भारत समाचार न्यूज़ चैनल, ग्वालियर) उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से गुजरात के विसनगर से आए कमलेश वैद्य को ‘अंतरराष्ट्रीय गोल्डन अवॉर्ड’ से नवाजा गया।

​​कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में गणेश वंदना के साथ हुआ। अविका शर्मा और खुशी गर्ग द्वारा दी गई गणेश वंदना और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच का कुशल संचालन सुरभि खंडेलवाल (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अंता) द्वारा किया गया।

​इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

​विभिन्न जिलों और शहरों से आए कर्मठ लोगों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे विनीत कुमार, सुरेंद्र कुमार नागर, महेंद्र कुमार वैष्णव, विनोद कसेरा, मनीष मेघवाल, जितेंद्र कुमार गौड़, हरि अग्रवाल,किरण यादव, राकेश गौड़,रुचि जैन आदि उपस्थित रहे

सपना गोयल ने कहा “हमारा उद्देश्य समाज की उन प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है जो अपने-अपने क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। फ्रेंड्स महिला क्लब भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के जरिए प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles