मऊ चित्रकूट के मऊ क्षेत्र के पिपरौंध गांव के तालाब में डूबे दो बच्चे, डूबने वाले बच्चे आपस में ममेरे फुफेरे भाई हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिपरौंध निवासी शनी पाण्डेय (12) पुत्र बालगोविंद अपनी बुआ के बेटे शालिगपुर पहाड़ी निवासी छोटू मिश्रा ( 12 ) पुत्र दिनेश के साथ रविवार को गांव के तालाब में नहाने गया था। यहां गहराई वाले स्थान में जाने से दोनों बच्चे डूब गए । मौके पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने दोनों बच्चों को अचेत अवस्था में पानी से बाहर निकाला और मऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों ने कहा कि अभी वह लोग दोनों बच्चों को प्रयागराज के चिकित्सकों को भी दिखाना चाहते हैं। इसके बाद परिजन प्रयागराज रवाना हो गए, किंतु वहां से भी परिजन निराश होकर लौट आए।घटना के बाद से गांव में शोक व्याप्त है।*




