कोटा में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर की 22.50 लाख की क्रेटा कार चोरी, बदमाशों ने साइड ग्लास तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
्सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए कार चोर, घर के बाहर खड़ी नई क्रेटा लेकर हुए फरार
कोटा, 27 नवंबर। कोटा शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर स्पेशल इलाके में चिकित्सा विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर की करीब 22.50 लाख रुपये कीमत की नई हुंडई क्रेटा कार चोरी हो गई। बदमाशों ने पहले कार का साइड ग्लास तोड़ा और फिर गाड़ी स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार राजीव गांधी नगर स्पेशल निवासी उमेश माखीजा चिकित्सा विभाग में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग झालावाड़ में है। उन्होंने पिछले साल ही हुंडई क्रेटा का टॉप ऑटोमैटिक मॉडल खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है।
उमेश माखीजा ने बताया कि गुरुवार रात 26 नवंबर को करीब 11:30 बजे उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जब वे घर से बाहर निकले तो कार गायब मिली। इसके बाद आसपास तलाश की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें बदमाश कार चोरी करते नजर आए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और चोरी गई कार की तलाश में जुटी है।






